भारत
ससुर ने बहू को बनाया निशाना, शर्मनाक घटना सामने आई, पुलिस ने कसा शिकंजा
jantaserishta.com
20 May 2024 10:30 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
झाड़ फूंक का काम करता है।
मेरठ: यूपी के मेरठ में एक शख्स द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। दरअसल ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक तांत्रिक ससुर ने झाड़फूंक के बहाने अपनी ही पुत्रवधू के साथ छेड़खानी की। चेताने के बाद भी उसने जब हरकतें बंद नहीं हुई तो महिला ने ससुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ये घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है। खैरनगर के रहने वाला एक व्यक्ति झाड़ फूंक का काम करता है। उसने ब्रह्मपुरी में दुकान ले रखी है, जहां हर रोज काफी लोग पहुंचते हैं। कुछ दिन से उसकी बहू की तबीयत खराब चल रही थी। तीन चार दिन पहले बहू अपने ससुर के यहां पहुंच गई। आरोप है कि झाड़फूंक के बहाने ससुर ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो ससुर नाराज होकर उलटा सीधा कहने लगा। महिला से लौट आई। आरोप है कि कई बार चेताने के बाद भी ससुर की हरकतें बंद नहीं हुई। अब महिला ने ससुर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पहले बह्मपुरी फिर देहलीगेट थाने जाकर तहरीर दी है।
इस मामले में इंस्पेक्टर देहली गेट विनय कुमार ने बताया कि एक महिला ने अपने ससुर पर झाड़फूंक के बहाने छेड़छाड़ करने के आरोप दर्ज कराए हैं। फिलहाल सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





