भारत
तांत्रिक बना दरिंदा! कमरे में धुआं कर महिला से दुष्कर्म किया
jantaserishta.com
24 Aug 2025 12:37 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
केस दर्ज.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. यहां नौझील थाना इलाके में एक महिला को संतान सुख दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने रेप किया. तांत्रिक ने महिला को यह कहकर झांसे में लिया था कि वह अनुष्ठान करवाएगा, जिससे गर्भधारण हो जाएगा. इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है.
एजेंसी के अनुसार, 35 साल की पीड़ित महिला की शादी को आठ साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई संतान नहीं हुई. इसी परेशानी को दूर करने के लिए वह 45 वर्षीय तांत्रिक मुश्ताक अली के पास गई. आरोपी तांत्रिक ने महिला को यह कहकर भरोसा दिलाया कि अनुष्ठान के जरिए वह उसे संतान प्राप्ति में मदद कर सकता है. इसी बहाने उसने महिला को बुलाया और रेप की वारदात को अंजाम दे दिया.
पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजनों ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मुश्ताक अली के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है.
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर तांत्रिक चमत्कार का लालच देकर भोले-भाले लोगों को शिकार बनाते हैं. कभी-कभी गंभीर अपराधों को अंजाम देते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





