भारत

पलटा तेल से भरा टैंकर, बर्तन लेकर दौड़ पड़े इलाके के लोग

jantaserishta.com
27 May 2022 9:40 AM IST
पलटा तेल से भरा टैंकर, बर्तन लेकर दौड़ पड़े इलाके के लोग
x

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में भांडियावास गांव के पास नेशनल हाइवे पर खाद्य तेल से भरा टैंकर पलट गया. आसपास के गांव के लोगों को जब इस बात की भनक लगी तो भारी संख्या में लोग जमा हो गए. लोग छोटे बड़े बर्तन लेकर हाइवे पर तेल लूटने की जद्दोजहद में जुट गए. हर कोई बर्तन लेकर दौड़ता भागता नजर आया.

तेल का टैंकर पलटने के घटनाक्रम की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया. पुलिस अधिकारियों ने तेल के टैंकर को क्रेन की सहायता से सीधा करवाया. इसके बाद पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया.
इस संबंध में पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डागा ने बताया कि नेशनल हाइवे पर भांडियावास के पास कड़ी टूटने से खाद्य तेल से भरा टैंकर पलट गया. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा करवाया. टैंकर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया है. खाद्य तेल से भरा टैंकर गुजरात से जोधपुर की ओर जा रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story