भारत
हाईवे पर LPG से भरा टैंकर पलटा, LIVE वीडियो, देख रूह कांप जाएगी
jantaserishta.com
23 Feb 2025 5:36 PM IST

x
वीडियो सामने आया वीडियो.
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे-2 पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया. एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर पलट गया. यह हादसा मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा गांव के पास हुआ, जिसका वीडियो पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. हादसे में टैंकर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, टैंकर कानपुर से एलपीजी गैस लेकर वाराणसी जा रहा था. जब यह टैंकर फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ उसका अगला टायर फट गया. टायर फटते ही टैंकर बेकाबू हो गया और सीधा हाईवे के डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन पर जाकर पलट गया. घटना इतनी भयानक थी कि टैंकर पलटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई.
वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि टैंकर पहले हाईवे के डिवाइडर को तोड़ता है और फिर दूसरी ओर जाकर पलट जाता है. शुक्र की बात यह रही कि उस वक्त दूसरी लेन पर कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी.
हादसे में टैंकर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी के मौसम में टायर फटने की घटनाएं अधिक होती हैं, इसलिए भारी वाहनों की नियमित जांच और टायर प्रेशर का विशेष ध्यान रखना जरूरी है.
फ़तेहपुर--नेशनल हाईवे-2 पर 20 फरवरी को हुए टैंकर हादसे का सीसीटीवी आया सामने pic.twitter.com/V69AcSeADM
— Arvind rana (@TIMESNOW_) February 23, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





