भारत

रास्ता भटक गया ऑक्सीजन ला रहा टैंकर, अस्पताल में कम हुआ प्रेशर, नहीं रहे 7 कोरोना मरीज

jantaserishta.com
10 May 2021 12:00 PM IST
रास्ता भटक गया ऑक्सीजन ला रहा टैंकर, अस्पताल में कम हुआ प्रेशर, नहीं रहे 7 कोरोना मरीज
x
सही समय पर ऑक्सीजन लेकर अस्पताल नहीं पहुंच सका.

हैदरबाद के एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत से कोरोना के 7 मरीजों की मौत हो गई. ये घटना सरकारी अस्पताल किंग कोटी की है.

इस अस्पताल में ऑक्सजन की किल्लत थी. ऑक्सीजन की नई खेप लेकर एक टैंकर अस्पताल आ रहा था, लेकिन टैंकर का ड्राइवर रास्ता भटक गया. वो सही समय पर ऑक्सीजन लेकर अस्पताल नहीं पहुंच सका.
इधर अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ था. लोग ड्राइवर का इंतजार कर रहे थे. धीरे-धीरे आईसीयू में ऑक्सीजन सप्लाई का प्रेशर कम होने लगा. मरीजों की सांसें उखड़ने लगी. थोड़ी ही देर में ऑक्सीजन का सप्लाई लेवल खतरे से नीचे चला गया. देखते ही देखते रविवार को इस अस्पताल में 7 मरीजों की मौत हो गई.
रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक में दोपहर से ही ऑक्सीजन का प्रेशर कम दिखा रहा था. अस्पताल के अधिकारियों ने तुरंत टैंक को भरने का निर्देश दिया. लेकिन ऑक्सीजन को लेकर आ रहा टैंकर ड्राइवर रास्ता भटक गया.
हैदराबाद के नायारणगुड़ा पुलिस ने काफी मेहनत के बाद टैंकर को खोज निकाला, लेकिन जबतक टैंकर ऑक्सीजन लेकर अस्पताल पहुंचता तबतक देर हो चुकी थी और 7 मरीजों की मौत हो चुकी थी.
इस घटना पर अस्पताल प्रशासन चुप है. इस बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि ऑक्सीजन लेकर आ रहे टैंकर को ग्रीन कॉरिडोर क्यों नहीं मुहैया कराया गया.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story