भारत

होर्मुज पर पाबंदी लगाने वाले तंगसीरी की एयर स्ट्राइक में मौत: Netanyahu

SHIDDHANT
26 March 2026 7:42 PM IST
होर्मुज पर पाबंदी लगाने वाले तंगसीरी की एयर स्ट्राइक में मौत: Netanyahu
x
स्ट्राइक
Tel Aviv तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि एयर स्ट्राइक में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी मारे गए हैं। एक छोटे से वीडियो संदेश में ये भी कहा कि उनकी सेना पूरी ताकत से मुकाबला करती रहेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात, आईआरजीसी नेवी के कमांडर को मार गिराया गया। अलीरेजा तंगसीरी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पहरा लगा रखा था।
नेतन्याहू से पहले देश के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने तंगसीरी की मौत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने भी वीडियो संदेश जारी किया। अपने बयान में कहा, “बुधवार रात, एक सटीक और खतरनाक ऑपरेशन में, आईडीएफ ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नेवी कमांडर, तंगसिरी और नेवल कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों संग खत्म कर दिया।”
तंगसीरी की मौत का खुलासा सबसे पहले इजरायली मीडिया ने इजरायली सैन्य अधिकारी के हवाले से किया था, जिसने दावा किया है कि उसने ईरान के बंदर अब्बास शहर पर किए गए हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार दिया। अलीरेजा तंगसीरी आईआरजीसी नेवी के प्रमुख थे और उन्हें ईरान की समुद्री सैन्य रणनीति का अहम चेहरा माना जाता था।
होर्मुज में जहाजों की निगरानी और सैन्य कार्रवाई में उनकी बड़ी भूमिका रही है। दक्षिणी ईरान के बुशहर प्रांत में जन्मे तंगसीरी, ईरान-इराक युद्ध और तथाकथित टैंकर युद्ध (यह 1980 के दशक में ईरान के साथ अमेरिका का पहला संघर्ष था) में अहम भूमिका निभाने के बाद आईआरजीसी नेवी का हिस्सा बने। तंगसीरी ने बंदर अब्बास में आईआरजीसी नेवी के पहले नेवल डिस्ट्रिक्ट की कमान संभाली और 2010 से 2018 तक डिप्टी कमांडर के तौर पर काम किया, जिसके बाद उन्होंने फोर्स के चीफ का पद संभाला।
इजरायली रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपनी ओर से दावा कर दिया है लेकिन अब तक ईरान ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर तंगसीरी की मौत की पुष्टि हो जाती है तो उनका नाम उन वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो जाएगा जिनकी 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से हत्या कर दी गई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की थी।
Tagsइजरायलबेंजामिन नेतन्याहूआईआरजीसीअलीरेजा तंगसीरीनेवी कमांडरएयर स्ट्राइकस्ट्रेट ऑफ होर्मुजरक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ईरानबंदर अब्बासबुशहर प्रांतईरान-इराक युद्धटैंकर युद्धनेवल डिस्ट्रिक्टडिप्टी कमांडरसैन्य रणनीतिवरिष्ठ अधिकारीसेना ऑपरेशनसमुद्री निगरानीयुद्ध की तैयारीमध्य पूर्व संघर्षइजरायल मीडिया रिपोर्टसंयुक्त सैन्य कार्रवाईअमेरिकाइजरानी अधिकारियों की हत्या28 फरवरी युद्धआईडीएफ ऑपरेशननेवी कमांडवरिष्ठ पदाधिकारीरणनीतिक हमलादक्षिण ईरानसैन्य हेडक्वार्टरईरान-इजरायल तनावरक्षा ऑपरेशनवीडियो संदेशसटीक हमलाखतरे की कार्रवाईअंतरराष्ट्रीय सुरक्षासामरिक हमलेईरानी समुद्री रणनीतिहाइपोथेटिकल टकरावपरमाणु और सैन्य तनावखाड़ी क्षेत्रहोर्मुज जलमार्गरणनीतिक नेतृत्वईरानी नेवी प्रमुखसामरिक मिशनवरिष्ठ कमांडरमध्य पूर्व सुरक्षा पर असरसैन्य कार्रवाई का दायरारक्षा मंत्रालय बयानराष्ट्रीय सुरक्षासमुद्री क्षेत्र नियंत्रणखाड़ी देशों में तनावसामरिक हिटआतंकवाद विरोधी कार्रवाईअंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएँसैन्य विशेषज्ञों की रायप्रमुख ईरानी अधिकारीक्षेत्रीय सुरक्षा खतरासामरिक और तकनीकी सफलताहोर्मुज की निगरानीइजरायली सैन्य शक्तिखाड़ी युद्धसुरक्षा रणनीतिअंतरराष्ट्रीय कूटनीतिसामरिक कार्रवाई का असरसैन्य नेतृत्वआईडीएफ ऑपरेशन की जानकारीवरिष्ठ अधिकारियों का निशानाईरान-इजरायल टकरावसामरिक हिट लिस्टसंयुक्त सैन्य अभियानरणनीतिक नियंत्रणसैन्य संचालन की पुष्टिवैश्विक सुरक्षाखाड़ी में तनावइजरायली-ईरानी रिश्तेरणनीतिक और सामरिक भूमिकावरिष्ठ नेवी अधिकारीअंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टसुरक्षा और रणनीतिसैन्य अभियान की योजनाआईआरजीसी नेवी प्रमुख।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story