भारत

दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली, इलाके में कड़ी सुरक्षा

jantaserishta.com
23 Oct 2024 5:55 PM IST
दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली, इलाके में कड़ी सुरक्षा
x
सांकेतिक तस्वीर
ईमेल के जरिए ये धमकियां भेजी गई थीं.
चेन्नई: तमिलनाडु के त्रिची जिले के दो स्कूलों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस) को जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। त्रिची के श्री जयेंद्र मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल और संथानम विद्यालय को ईमेल के जरिए ये धमकियां भेजी गई थीं। धमकियों के बाद दोनों स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है। पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है। ईमेल के स्रोत और धमकियों के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा रहा है। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को त्रिची के आठ शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बीडीडीएस की विस्तृत जांच में पता चला था कि यह धमकी झूठी थी। इसी प्रकार, 4 अक्टूबर को जिले के स्कूलों को फिर से धमकी भरे फोन कॉल आए, ये कॉल भी फर्जी निकली। त्रिची में पुलिस सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि तमिलनाडु पुलिस की साइबर शाखा ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात व्यक्तियों ने 5 अगस्त को ईमेल भेजकर सचिवालय, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी और दो निजी स्कूलों में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी। स्कूलों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जांच के बाद धमकियां झूठी निकली। पुलिस धमकी भेजने वालों का पता लगा रही है।
30 सितंबर, 2024 को मदुरै के चार सीबीएसई स्कूलों को भी ईमेल के जरिए बम की धमकियां मिली थीं। इसके बाद अधिकारियों ने छात्रों को घर भेज दिया था। हालांकि, पुलिस और बीडीडीएस की तलाशी के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला था। हाल के महीनों में तमिलनाडु के कई स्कूलों को इसी तरह की बम धमकियां मिली हैं। पुलिस ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद सभी की पुष्टि हो गई है कि ये सभी फर्जी हैं।
तमिलनाडु साइबर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी को बताया, "इसे महज एक शरारत कहकर खारिज नहीं किया जा सकता। हम गहन जांच कर रहे हैं। जिम्मेदार लोग डार्क वेब का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके आईपी एड्रेस छिपाए गए हैं, लेकिन हमारी साइबर टीम उन्हें ट्रैक करने पर काम कर रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story