भारत
छात्र को डंडे से पीटने पर शिक्षक निलंबित, वायरल हुआ वीडियो
jantaserishta.com
21 Dec 2022 6:04 PM IST

x
अपशब्द भी कह रहा है, जबकि अन्य छात्र उन्हें देख रहे हैं।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को कुड्डालोर जिले स्थित प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक को पहली कक्षा के एक छात्र को शारीरिक दंड देने के आरोप में निलंबित कर दिया। वायरल हुए एक वीडियो में शिक्षक कन्नगी छात्र के सिर और हाथों पर बार-बार डंडे मारते नजर आ रहा है। वीडियो में शिक्षक बच्चे को अपशब्द भी कह रहा है, जबकि अन्य छात्र उन्हें देख रहे हैं।
कुड्डालोर जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी एम. रामकृष्णन ने कहा कि जांच पूरी होने तक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि बच्चे के माता-पिता द्वारा शिक्षक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार ने 2007 में स्कूलों में शारीरिक दंड पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसकी सिफारिश मुथुकृष्णन आयोग ने की थी।
कुड्डालोर जिला शिक्षा विभाग स्कूल के शिक्षकों द्वारा छात्रों की पिटाई के खिलाफ जिले के सभी स्कूलों को एक परिपत्र भेजेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





