भारत

शिक्षक बना शैतान: छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित

jantaserishta.com
22 Jan 2023 3:44 PM IST
शिक्षक बना शैतान: छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु शिक्षा विभाग ने छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक मंजूनाथ (43) तमिलनाडु के होसुर जिले के पिकानापल्ली के सरकारी हाई स्कूल में कार्यरत था।
होसुर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ लड़कियों ने जिला शिक्षा अधिकारी गोविंदन के पास शिकायत दर्ज कराई, जिन्होंने जांच की और शिक्षक को दोषी पाया।
जिला शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट तमिलनाडु के मुख्य शिक्षा अधिकारी के.पी. माहेश्वरी को भेज दी गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई, जिसमें कहा गया कि शिक्षक छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करने का दोषी है।
कुछ लड़कियों के माता-पिता ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है और निलंबित शिक्षक को यौन शोषण से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए जाने और आरोपी बनाए जाने की संभावना है।
चेन्नई के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. आर. मुकुंददास ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, शिक्षक को सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने पूरे शिक्षण पेशे को बदनाम किया है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो मासूम बच्चों का यौन शोषण करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story