
x
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में वृद्धाचलम के पास कोमंगलम में सोमवार को राज्य परिवहन की एक बस के नहर में गिरने से कम से कम 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को वृद्धाचलम जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वृद्धाचलम पुलिस के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही एक मिनीवैन से बचने के लिए बस चालक सरवनन ने नियंत्रण खो दिया और बस नहर में गिर गई।
तमिलनाडु के परिवहन मंत्री एसएस शिवकुमार, जो पास के इलाके से गुजर रहे थे, मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की व्यवस्था की और वृद्धाचलम सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों से बात की। बस सेप्पाक्कुलमगांव से वृद्धाचलम जा रही थी और उसमें 40 लोग सवार थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





