भारत

तमिलनाडु: एम.के. स्टालिन ने पोरुनाई संग्रहालय का शिलान्यास किया

jantaserishta.com
18 May 2023 5:09 PM IST
तमिलनाडु: एम.के. स्टालिन ने पोरुनाई संग्रहालय का शिलान्यास किया
x

फाइल फोटो

चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सचिवालय स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पोरुनाई संग्रहालय का शिलान्यास किया। तमिलनाडु सरकार ने पोरुनाई संग्रहालय के लिए 13.02 एकड़ भूमि आवंटित की है।
पहले चरण में 33 करोड़ रुपये की लागत से 55 हजार वर्गफीट क्षेत्र में संग्रहालय बनाया जाएगा। विश्व स्तरीय मानकों के साथ बनने वाला संग्रहालय 2,617 दुर्लभ कलाकृतियों को प्रदर्शित करेगा जो आदिचनल्लूर,कोरकाई और शिवकलाई से एकत्र किए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्टालिन ने दो किताबें 'तमीज नट्ट पानीपट्ट मारबुगल' और 'पुडुकोट्टई वट्टारम' भी लॉन्च कीं।
राज्य के लोक निर्माण मंत्री ईवी वेलु, वित्त और पुरातत्व मंत्री थंगम थेनारासु और राज्य के मुख्य सचिव वी. इराई अंबू सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story