भारत
तमिलनाडु ने की पिछले वर्ष की तुलना में 1.5 लाख टन अधिक धान की खरीद
jantaserishta.com
16 Dec 2022 3:57 PM IST

x
DEMO PIC
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के नागरिक आपूर्ति मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि राज्य ने कुरुवई सीजन के दौरान पिछले साल की तुलना में 1.5 लाख टन अधिक धान की खरीद की है। एक बयान में मंत्री ने कहा कि इस कुरुवई सीजन के दौरान 8.54 लाख टन धान की खरीद की गई जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.5 लाख टन अधिक है। राज्य सरकार चालू सीजन के दौरान किसानों से सांबा और थालेडी धान के लिए 3500 सीधे खरीद केंद्र (डीपीसी) खोलने की भी योजना बना रही है। मंत्री ने कहा कि इन 3500 डीपीसी में से 650 केंद्र तंजावुर जिले में हैं।
तिरुवरुर जैसे धान उत्पादक जिलों को 525 डीपीसी मिलेगी, जबकि 175 नागापट्टिनम और माइलादुथुराई जिलों में आएंगे। किसानों से सांबा और थलाडी धान की खरीद के लिए कुड्डालोर जिले में 250 काम करेंगे। बयान में यह भी कहा गया है कि डीपीसी किसानों से खरीदे गए धान के भंडारण के लिए आवश्यक नमी मापने वाली मशीन, तिरपाल शीट और बारदाने से लैस हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





