भारत

पुलिस ने एसडीपीआई के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगाया एनएसए

jantaserishta.com
16 Oct 2022 4:16 PM IST
पुलिस ने एसडीपीआई के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगाया एनएसए
x
जानें पूरा मामला।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु में सलेम शहर की पुलिस ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। पुलिस ने किचिपलयम के पास ओंथापिल्लई कडू के सैयद अली (42) को गिरफ्तार किया था, जो एसडीपीआई के जिला अध्यक्ष हैं और पोन्नममापेट के टीपू नगर के के. खादर हुसैन (33) जो एसडीपीआई के 34 वें वार्ड अध्यक्ष हैं। दोनों को 25 सितंबर की तड़के सलेम जिले में आरएसएस नेता के. राजन के आवास पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि यह हमला पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाने और देश भर में उसके नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में था।
सलेम शहर के पुलिस उपायुक्त एन. मदासामी ने पुलिस आयुक्त नजमुल होदा को दोनों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने की सिफारिश की थी। पुलिस ने इस तथ्य पर एनएसए की सिफारिश की, कि दोनों की हरकतों के कारण इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहा।
पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों की वजह से दो धर्मों के बीच शत्रुता पैदा हुई और राष्ट्रीय और राज्य सुरक्षा, अखंडता और सार्वजनिक व्यवस्था बाधित हुई। आयुक्त ने रविवार को उपायुक्त की सिफारिश के आधार पर आदेश जारी किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story