भारत
तमिलनाडु पुलिस ने 2 अक्टूबर को आरएसएस के जुलूस को अनुमति देने से किया इनकार
jantaserishta.com
29 Sept 2022 1:58 PM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र के कदम के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य भर में 51 स्थानों पर 2 अक्टूबर को आरएसएस के जुलूस की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मार्च के दौरान हिंसा की संभावना से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।
आरएसएस ने पहले जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी और मद्रास उच्च न्यायालय ने 22 सितंबर को इसकी अनुमति दी थी।
पुलिस द्वारा बताया गया एक अन्य प्रमुख कारणों में हाल ही में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के आवासों पर हुए पेट्रोल बम हमले हैं।
सूत्रों ने कहा कि पुलिस जुलूस के दौरान ऐसा कोई हमला नहीं चाहती है, जिससे स्थिति खराब हो।
आरएसएस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि संगठन तमिलनाडु पुलिस के आदेश के खिलाफ फिर से मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





