भारत

मंत्री के भाई की हत्या का मामला, आरोपियों का किया जा रहा लाई डिटेक्टर टेस्ट

jantaserishta.com
18 Jan 2023 5:43 PM IST
मंत्री के भाई की हत्या का मामला, आरोपियों का किया जा रहा लाई डिटेक्टर टेस्ट
x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा-सीआईडी की विशेष जांच टीम बुधवार को तमिलनाडु के मंत्री केएन नेहरू के भाई रामजायम की हत्या के मामले में 12 आरोपियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट (पॉलीग्राफ टेस्ट) कर रही है। चेन्नई फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी द्वारा प्रतिनियुक्त एक टीम द्वारा आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है। अपराध शाखा-सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सभी 12 आरोपियों की सहमति पहले ली गई थी और फिलहाल आरोपियों का टेस्ट किया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, सुबह की सैर के लिए घर से निकलने के बाद रामाजयम की हत्या कर दी गई थी। रामाजयम का शव कावेरी नदी के किनारे पाया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story