भारत

मंत्री को जेल में 'ए' क्लास कैदी का दर्जा, भोजन पर भी अधिकारियों की नजर

jantaserishta.com
19 July 2023 6:01 PM IST
मंत्री को जेल में ए क्लास कैदी का दर्जा, भोजन पर भी अधिकारियों की नजर
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
चेन्नई: पिछले महीने गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को पुझल केंद्रीय जेल में 'ए' श्रेणी के कैदी का दर्जा दिया गया है। जेल के सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को बताया कि मंत्री के स्वास्थ्य पर जेल के डॉक्टर नजर रखे हुए हैं। मंत्री को दिए जाने वाले भोजन पर भी अधिकारियों की नजर है।
गौरतलब है कि 14 जून को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई गिरफ्तारी के बाद मंत्री ने सीने में दर्द की शिकायत करते हुए कहा था कि वह डॉक्टर से परामर्श चाहते हैं। ओमनदुरार सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने मंत्री का एंजियोग्राम किया, जिससे पता चला कि मंत्री की कोरोनरी धमनी में तीन ब्लॉक हैं और उन्होंने मंत्री को एंजियोप्लास्टी का सुझाव दिया।
सेंथिल बालाजी ने कावेरी अस्पताल में सर्जरी कराने के लिए मद्रास हाईकोर्ट से प्रार्थना की, जिसकी कोर्ट ने अनुमति दे दी। 21 जून को मंत्री की एंजियोप्लास्टी की गई थी। 17 जुलाई को मद्रास हाईकोर्ट ने उनकी पत्नी मेघला बालाजी द्वारा दायर याचिका पर मंत्री को राहत देने से इनकार कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story