भारत
तमिलनाडु ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जागरूकता अभियान किया शुरू
jantaserishta.com
13 May 2023 4:44 PM IST

x
DEMO PIC
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु सरकार ने राज्य में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जागरूकता अभियान शुरू किया है। राज्य के स्थानीय प्रशासन मंत्री के.एन. नेहरू ने शनिवार को चेन्नई में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कुछ शॉर्ट फिल्में लांच की।
चार अलग-अलग विषयों पर शॉर्ट फिल्में बनाई गई हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे कचरे को निपटाने से पहले अलग करें, कचरे को खुले में न फेंके, अपार्टमेंट से कचरा न फेंके और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करें। मंत्री ने सभी तथ्यों को समझाया और कहा कि शॉर्ट फिल्मों के मैसेज सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी को कम करने में मदद करेंगे।
के.एन. नेहरू ने कहा कि चेन्नई को स्वच्छ शहर बनाने के लिए स्वच्छ भारत प्रोजेक्ट 2.0 की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि कम से कम 649 शहरी स्थानीय निकायों को कचरा और खुले में शौच मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चेन्नई शहर को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। तमिलनाडु सरकार कचरा मुक्त शहरों के लिए राज्य के अन्य सभी प्रमुख शहरों में अभियान चलाएगी।
Tagsतमिलनाडु सरकारतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जागरूकता अभियानसॉलिड वेस्ट मैनेजमेंटGovernment of Tamil NaduTamil NaduTamil Nadu NewsSolid Waste Management Awareness CampaignSolid Waste Management
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





