भारत

अरियालुर मंदिर से चोरी हुई 3 मूर्तियों का पता लगा रहा तमिलनाडु आइडल विंग

jantaserishta.com
19 April 2023 5:23 PM IST
अरियालुर मंदिर से चोरी हुई 3 मूर्तियों का पता लगा रहा तमिलनाडु आइडल विंग
x

DEMO PIC 

चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु पुलिस की आइडल विंग 2012 में अरियालुर में चोलकालीन विष्णु मंदिर से चोरी हुई तीन कांस्य मूर्तियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
आइडल विंग के जासूसों ने आईएएनएस को बताया कि लंबी खोज के बाद उन्हें भगवान हनुमान की एक कांस्य मूर्ति मिली, जिसे क्रिस्टीज ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक निजी अमेरिकी नागरिक को 37,500 डॉलर में नीलाम कर दिया था।
वह मूर्ति भी 2012 में उसी मंदिर से चोरी हो गई थी। मूर्ति को पहले कैनबरा में भारतीय उच्चायोग और फिर नई दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को सौंप दिया गया था, जिसने अंतत: इसे आइडल विंग को सौंप दिया।
चोरी की गई तीन अन्य मूर्तियां भगवान वरदराजा पेरुमल, श्रीदेवी और भूदेवी की हैं।
2012 में अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर को तोड़कर मूर्तियों को चुराए जाने के बाद, स्थानीय सेंदुरई पुलिस ने जांच की और बाद में इस टिप्पणी के साथ मामले को बंद कर दिया- अनडिटेक्टेड यानी इसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
पुलिस महानिदेशक ने अब मामला आइडल विंग को सौंप दिया है। आइडल विंग के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि वे तीन लापता मूर्तियों को खोजने के लिए निजी और सार्वजनिक संग्रहालयों, नीलामी स्थलों, कलेक्टर साइटों और ग्रे मार्केट के कई स्रोतों की वेबसाइटों की तलाश कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story