भारत
छात्रों से स्कूल का शौचालय साफ कराने के आरोप में प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार, निलंबित भी किया गया
jantaserishta.com
3 Dec 2022 5:07 PM IST

x
जानें पूरा मामला।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के इरोड जिले में एक प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को अनुसूचित जाति के छह छात्रों से कथित तौर पर स्कूल के शौचालय साफ कराने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पलक्कराई पंचायत संघ प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता रानी को जिले के पेरुंदुरई से गिरफ्तार किया गया।
यह मामला हाल ही में सामने आया था जब कुछ छात्रों के माता-पिता ने अपने बच्चों के हाथों पर छाले देखे और इसके बारे में उनसे पूछा। डेंगू के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती एक बच्चे ने अपनी मां को बताया था कि कुछ छात्रों से स्कूल के शौचालयों को ब्लीचिंग पाउडर से नियमित रूप से साफ कराया जा रहा है। स्कूल में एक शौचालय छात्रों के लिए और दूसरा शिक्षकों के लिए है।
इसके बाद लड़के की मां ने पुलिस से संपर्क किया जिसने गीता रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच, जिला शिक्षा अधिकारियों ने भी इस मामले की जांच की और इसे सही पाया। प्रधानाध्यापिका को 30 नवंबर को निलंबित कर दिया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





