भारत

ऑनलाइन जुआ को प्रतिबंधित करने वाले विधेयक को राज्यपाल ने दी मंजूरी

jantaserishta.com
10 April 2023 6:09 PM IST
ऑनलाइन जुआ को प्रतिबंधित करने वाले विधेयक को राज्यपाल ने दी मंजूरी
x
विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया था कि वे विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को एक विशेष समय सीमा के तहत मंजूरी देने के लिए राज्यपाल को निर्देश दें।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने और इसे विनियमित करने वाले विधेयक को सोमवार को मंजूरी दे दी। इससे पहले सोमवार को ही विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया था कि वे विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को एक विशेष समय सीमा के तहत मंजूरी देने के लिए राज्यपाल को निर्देश दें।
यह विधेयक पहली बार विधानसभा में पिछले साल अक्टूबर में पारित हुआ था, लेकिन इस साल मार्च में राज्यपाल ने इसे सरकार को वापस लौटा दिया था।
राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उस समय कहा था कि विधेयक इसलिए वापस लौटाया गया था क्योंकि राज्य की विधानसभा के पास इस संबंध में कानून बनाने का अधिकार नहीं है।
इसके बाद तमिलनाडु विधानसभा ने 23 मार्च 2023 को दोबारा इसे स्वीकृति देकर राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story