भारत

तमिलनाडु सरकार ने लगाया राज्यव्यापी नाइट कर्फ्यू, हर रविवार पूर्ण लॉकडाउन

Deepa Sahu
18 April 2021 8:14 PM IST
तमिलनाडु सरकार ने लगाया राज्यव्यापी नाइट कर्फ्यू, हर रविवार पूर्ण लॉकडाउन
x
तमिलनाडु सरकार ने लगाया राज्यव्यापी रात्रि कर्फ्यू

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: तमिलनाडु सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेशव्यापी रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह आदेश 20 अप्रैल से प्रभावी होगा इस दौरान रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा पूरे राज्य में हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश सरकार ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं।


Next Story