भारत
जंगली जानवरों के हमले की अफवाह न फैलाने को लेकर तमिलनाडु वन विभाग की चेतावनी
jantaserishta.com
8 Dec 2022 1:30 PM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के वन विभाग ने लोगों को जंगली जानवरों के हमले की अफवाह नहीं फैलाने की चेतावनी दी है, क्योंकि यह पता चला है कि एक महिला ने गलत सूचना दी थी कि उस पर तेंदुए ने हमला किया था। गुडलूर डिवीजन के वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि पुथिरवायल, गुडलूर की महिला ए आर सुशीला का दावा झूठा था कि उस पर एक तेंदुए ने हमला किया था।
महिला ने आरोप लगाया था कि, 30 नवंबर को जब वह दोपहिया वाहन से कार्यालय से घर लौट रही थी, तो मरथोमनगर रोड पर एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
जांच करने वाले वन रेंज अधिकारी एन. राजेंद्रन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि, महिला के पास दोपहिया वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं था और वह अपने स्कूटर को दूसरे वाहन के पिछले हिस्से में टक्कर मारने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
वन अधिकारी ने यह भी कहा कि, जिस जगह महिला ने दावा किया था कि उस पर तेंदुए ने हमला किया, वहां पर तेंदुए के पैर के कोई निशान या बाल नहीं मिले हैं।
वन अधिकारी ने कहा कि, विभाग ने छह दिनों तक क्षेत्र की निगरानी की और पाया कि क्षेत्र में कोई तेंदुआ नहीं था।
एन. राजेंद्रन ने कहा कि, वन विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि अफवाह न फैलाएं वरना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





