भारत

कोयंबटूर के जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहा तमिलनाडु वन विभाग

jantaserishta.com
13 April 2023 1:20 PM IST
कोयंबटूर के जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहा तमिलनाडु वन विभाग
x

DEMO PIC 

चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के वन विभाग के कर्मचारी कोयंबटूर में 50 हेक्टेयर वन भूमि में लगी आग बुझाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 11 अप्रैल को मदुक्कराई वन परिक्षेत्र में आग लगने का पता चला। विभाग के 40 कर्मचारियों की एक टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि प्रभावित जंगल कोयंबटूर जिले के अलंदुरई के राजस्व गांव में नाथेगुंडनपुदुर के पास स्थित है।
अग्निशमन दल को आग बुझाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सूखी घास के कारण आग फैल गई है और कर्मचारियों को इसे नियंत्रित करने में मुश्किल हो रही है।
जिला वन अधिकारी एन. जयराज ने मीडियाकर्मियों को बताया कि जंगल का क्षेत्रफल 150 हेक्टेयर है, इनमें से 50 हेक्टेयर आग में पहले ही नष्ट हो चुका है।
जिला वन अधिकारी के मुताबिक, दमकलकर्मी आग को नीचे की ओर फैलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story