भारत
तमिलनाडु: वन विभाग हाथियों के अनाथ बच्चों पर रख रहा नजर
jantaserishta.com
18 March 2023 3:31 PM IST

x
DEMO PIC
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के कुंदलहल्ली के काली कवंदर कोट्टई गांव में सात मार्च को तीन मादा हाथियों की मौत के बाद अनाथ हुए उनके नौ महीने के दो बच्चों को पर तमिलनाडु वन विभाग नजर रख रहा है। धर्मपुरी वन क्षेत्र अधिकारी नागराज ने आईएएनएस को बताया, बच्चे उस इलाके में मौजूद थे, जहां हथिनी मृत पाई गई थीं। हमने उन्हें फल और अनाज खिलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने केले के पत्ते खाए।
उन्होंने कहा कि हाथियों में इंसानों की तरह भावनाएं होती हैं।
अधिकारी ने कहा कि हाथी के बच्चों को अब एक हाथी का पीछा करते देखा जा सकता है। उन पर नजर रखने के लिए आठ सदस्यीय टीम गठित की गई है।
एक वन्यजीव प्रेमी द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य के वन विभाग को हाथियों के बच्चों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
Tagsतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़तमिलनाडु वन विभागहाथीtamilnadutamilnadu newstamilnadu forest departmentelephant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





