भारत

मछुआरे नौसेना की गोलीबारी के खिलाफ करेंगे राज्यव्यापी प्रदर्शन

jantaserishta.com
31 Oct 2022 12:21 PM IST
मछुआरे नौसेना की गोलीबारी के खिलाफ करेंगे राज्यव्यापी प्रदर्शन
x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु में मछुआरे 11 नवंबर को एक हालिया घटना के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसमें एक मछुआरा नौसेना की गोली से घायल हो गया था। 21 अक्टूबर को भारत-श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास पाक खाड़ी में गश्त के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज ने एक मछली पकड़ने वाली नाव पर गोलियां चलाईं, जिसमें 10 लोग सवार थे।
35 वर्षीय मछुआरे के. वीरवेल को जांघ और पेट में गोली लगी औरन नौ अन्य घायल हो गए।
मायलादुथुराई के एक मछुआरा नेता जी. देवन ने आईएएनएस से कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को सभी घायल मछुआरों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
देवन ने वीरावल के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में राज्य के सभी तटीय जिलों से भाग लेने की संभावना है और सभी को सूचना भेज दी गई है।
थरंगंबाई, वनागिरी, चिन्नाकोट्टैमेडु और पझायर के मछुआरे प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story