भारत

तमिलनाडु चुनाव: जारी हो सकती है डीएमके उम्मीदवारों की लिस्ट

jantaserishta.com
27 March 2026 9:37 AM IST
तमिलनाडु चुनाव: जारी हो सकती है डीएमके उम्मीदवारों की लिस्ट
x
चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी दल एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके शुक्रवार को अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले मुख्यमंत्री स्टालिन अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे रहे हैं। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होना है जबकि 30 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 4 मई को वोटों की गिनती होगी।
चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। डीएमके के अलावा एआईएडीएमके, एनडीए और अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके भी अपने-अपने स्तर पर प्रचार अभियान को तेज कर चुकी हैं। सभी दल गठबंधन, सीट शेयरिंग और मतदाताओं तक पहुंच बनाने में जुटे हैं।
डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में सीट बंटवारे की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। डीएमके खुद 164 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है जबकि बाकी सीटें उसके सहयोगी दलों को दी जाएंगी। कांग्रेस को 28 सीटें मिलने की संभावना है। इसके अलावा डीएमडीके को 10 सीटें, वीसीके को 8 सीटें और सीपीआई व सीपीआई(एम) को 5-5 सीटें मिल सकती हैं।
इसके अलावा एमडीएमके को चार सीटें दी गई हैं। अन्य सहयोगियों में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (2), ह्यूमनिस्ट पीपुल्स पार्टी (2), कोंगुनाडु पीपुल्स नेशनल पार्टी (2), ह्यूमनिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी (1), सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (1), मुक्कुलथोर पुलिपडई (1) और तमिल देशिया कच्ची (1) शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि शुकवार को सीएम स्टालिन गठबंधन सहयोगियों के लिए सीटों के अंतिम बंटवारे के साथ-साथ डीएमके के उम्मीदवारों की सूची का भी आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। इसके साथ ही डीएमके अपना चुनावी घोषणापत्र भी जारी करने की तैयारी में है, जिसे सांसद कनिमोझी की अगुवाई में तैयार किया गया है। इस घोषणापत्र में पार्टी अपने प्रमुख वादों और नीतिगत प्राथमिकताओं को सामने रखेगी।
उम्मीदवारों और घोषणापत्र के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन 2 अप्रैल को तिरुवरूर से राज्यव्यापी चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वे पूरे तमिलनाडु में कई जनसभाओं को संबोधित कर डीएमके और उसके सहयोगी दलों के लिए समर्थन जुटाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story