
x
चेन्नई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को डीएमके सांसद कथिर आनंद के पांच ठिकानों पर रेड डाली। यह छापेमारी सुबह शुरू हुई और अब भी जारी है। ईडी के अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में मीडिया को कोई बयान नहीं दिया है।
कथिर आनंद तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके के वरिष्ठ नेता और स्टालिन सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री एस. दुरईमुरुगन के बेटे हैं। दुरई मुरुगन डीएमके महासचिव हैं और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के करीबी माने जाते हैं। वह संसद में वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। डीएमके की मानें तो इस छापेमारी के जरिए ईडी पार्टी को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है। इस छापेमारी का संबंध 2019 में इनके खिलाफ दर्ज मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। बता दें कि 2019 में चुनाव आयोग (ईसीआई) ने वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द करने की सिफारिश की थी। इस सिफारिश के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस पर कार्रवाई की और वेल्लोर का चुनाव रद्द कर दिया।
दरअसल, चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने कथिर आनंद के घर और अन्य स्थानों से 11 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की थी। इसके बाद, 16 अप्रैल को चुनाव रद्द किया गया था। 5 अगस्त 2019 को फिर से चुनाव हुआ। इस बार डीएमके के उम्मीदवार कथिर आनंद ने एआईएडीएमके के ए.सी. शनमुघम को 8,141 वोटों के छोटे अंतर से हराया। 2024 में कथिर आनंद फिर जीते। उन्होंने ए.सी. शनमुघम को 2,15,702 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





