भारत
तमिलनाडु की अदालत सेंथिल बालाजी की बेल याचिका पर करेगी सुनवाई
jantaserishta.com
15 Jun 2023 12:32 PM IST

x
चेन्नई: तमिलनाडु के बिजली, मद्यनिषेध और आबकारी मंत्री सेंथिल बालाजी की जमानत अर्जी पर चेन्नई सत्र अदालत गुरुवार को सुनवाई करेगी। ईडी ने बालाजी को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। सत्र अदालत के प्रधान न्यायाधीश एस. अल्ली बेल पेटिशन पर सुनवाई करेंगे। इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायालय ने बालाजी को 28 जून तक दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मंत्री को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के लिए अदालत में अर्जी लगाई है। ईडी के उप निदेशक, कार्तिक देसरी, जो जांच अधिकारी हैं, ने आगे की पूछताछ के लिए सेंथिल बालाजी को अपनी हिरासत में लेने के लिए अदालत में याचिका लगाई है। मंत्री को ओमंदुरार सरकारी अस्पताल से कावेरी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए एक अन्य आवेदन पर भी अदालत सुनवाई करेगी।
Tagsसेंथिल बालाजीसेंथिल बालाजी बेल याचिकातमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़ईडीBalajiSenthil Balaji bail petitionTamil NaduTamil Nadu NewsED
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





