भारत
सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी से डरे तमिलनाडु सीएम, बदले की भावना से एसजी सूर्या पर एक्शन- भाजपा
jantaserishta.com
17 Jun 2023 5:27 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने डीएमके सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के बाद पोल खुलने के डर से तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने बदले की भावना के तहत प्रदेश भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को गिरफ्तार करवाया है। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए टॉम वडक्कन ने इसे बदले की राजनीति बताते हुए दावा किया कि, तमिलनाडु के सीएम जब अस्पताल में अपने गिरफ्तार मंत्री सेंथिल बालाजी से मिलने गए थे तो उन्होंने कहा था कि वे बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता एसजी सूर्या ने एक अनुसूचित जाति के सफाई कर्मचारी की मौत पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया तो उन्हें आधी रात को उठा लिया गया, यह बदले की राजनीति नहीं है तो और क्या है।
भाजपा प्रवक्ता ने तमिलनाडु में कानून व्यवस्था के खत्म होने और राज्य में धमकी, बाहुबल, धन बल और मनी लांड्रिंग होने की बात कहते हुए कहा कि, यही दल एक तरफ लोकतंत्र की हत्या और रक्षा की बात करते हैं तो दूसरी तरफ सिर्फ एक ट्वीट करने पर, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर आधी रात को भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी एक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता के सही मायने में अलोकतांत्रिक और निरंकुश नेता में बदलने का संकेत है।
उन्होंने राहुल गांधी से भी सवाल पूछा कि, विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने की बात करने वाले राहुल गांधी बताएं कि तमिलनाडु को लेकर उनकी सोच क्या है, तमिलनाडु में लोकतंत्र कहां है?
Tagsभाजपासेंथिल बालाजीतमिलनाडु सीएमएसजी सूर्यातमिलनाडु पुलिसBJPSenthil BalajiTamil Nadu CMSG SuryaTamil Nadu Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





