भारत

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष राज्य में साल भर करेंगे पदयात्रा

jantaserishta.com
19 Dec 2022 2:50 PM IST
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष राज्य में साल भर करेंगे पदयात्रा
x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई राज्य के 234 विधानसभा क्षेत्रों में एक साल लंबी पदयात्रा (पैदल मार्च) करेंगे। राज्य भाजपा कार्यालय के एक बयान के अनुसार, यात्रा को दो चरणों में विभाजित किया जाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पदयात्रा अप्रैल 2023 में शुरू होने और अप्रैल 2024 तक समाप्त होने वाली है, जिसका उद्देश्य आम चुनाव से पहले लोगों के साथ संबंध स्थापित करना है।
पहले चरण में प्रदेश अध्यक्ष 100 दिन पदयात्रा करेंगे और दूसरे चरण में 120 दिन पदयात्रा करेंगे।
भाजपा की तमिलनाडु इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया, प्रदेश अध्यक्ष की पदयात्रा सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। के. अन्नामलाई राज्य भर में बड़ी संख्या में लोगों से मिलेंगे और मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रिया लेंगे।
कन्याकुमारी और कोयम्बटूर क्षेत्रों में पार्टी की ताकत के साथ तमिलनाडु भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में कुछ सीटें पाने की उम्मीद कर रही है। पार्टी राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी पैर जमाने की इच्छुक है।
राज्य भाजपा अध्यक्ष द्वारा की जाने वाली पदयात्रा से पार्टी के लिए बहुत जरूरी जमीनी जुड़ाव होने की संभावना है और यह तमिलनाडु में भगवा पार्टी के भविष्य के विकास के लिए एक प्रमुख उत्प्रेरक के रूप में बदल सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story