तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की

फाइल फोटो
कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार देर रात 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस और द्रमुक गठबंधन में कांग्रेस को 25 सीटें मिली हैं। द्रमुक और कांग्रेस ने गुरुवार को उन 25 सीटों को लेकर सहमति जताई थी, जिन पर कांग्रेस छह अप्रैल के होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। इनमें वे पांच सीटें भी शामिल हैं, जिनपर पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को ही डीएमके यानी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने 173 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में डीएमके ने इस बार 49 नए चेहरों को उतारा है। गौरतलब है कि साल 2011 में डीएमके के हाथ से तमिलनाडु की कमान निकल गई थी और एआईएडीएमके सत्ता में आई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





