भारत

शोक प्रस्ताव पारित करने के बाद तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

jantaserishta.com
10 Jan 2023 1:35 PM IST
शोक प्रस्ताव पारित करने के बाद तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
x
चेन्नई (आईएएनएस)| कांग्रेस के मौजूदा विधायक थिरुमहान एवरा और अन्य नेताओं के शोक प्रस्ताव को पारित करने के बाद तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान जिन प्रसिद्ध हस्तियों के लिए मृत्युलेख पढ़ा गया उनमें ब्राजील के फुटबॉल दिग्गज पेले, डीएमके नेता और तमिलनाडु अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष डॉ मस्तान, तमिल विद्वान के. नेदुमचेजियन, अवाई नटराजन, लेखक व कलाकार मनोहर देवदास और फिल्म कथावाचक अरूर दास शामिल हैं। अब बुधवार को विधानसभा की बैठक होगी और राज्यपाल आर.एन. रवि को सदन में उनके परंपरागत संबोधन के लिए धन्यवाद दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन शुक्रवार को बहस का जवाब देंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story