तमिलनाडु: तंजावुर हादसे में मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे, पीएम का ऐलान

नई दिल्ली: तमिलनाडु (Tamilnadu) के तंजावुर (Thanjavur) में कालीमेडु स्थित एक मंदिर में 11 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई. इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा, तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे से गहरा दुख हुआ. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे. साथ ही पीएम मोदी (Pm Modi) ने जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपये की घोषणा की. वहीं घायलों के लिए 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है.
Deeply pained by the mishap in Thanjavur, Tamil Nadu. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. I hope those injured recover soon: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 27, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





