भारत
Google CEO का घर बिका, एक्टर ने खरीदा सुंदर पिचाई का पुश्तैनी घर
jantaserishta.com
19 May 2023 5:55 PM IST

x
घर कितनी राशि में खरीदा गया है, इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिल एक्टर ने चेन्नई में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का पुश्तैनी घर खरीद लिया है। हालांकि यह घर कितनी राशि में खरीदा गया है, इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। एक्टर व प्रोड्यूसर सी. मणिकंदन, जो रियल एस्टेट में भी हैं, ने अशोक नगर में संपत्ति खरीदने पर उत्साहित हैं, जहां सुंदर पिचाई का जन्म और पालन-पोषण हुआ था।
उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह उस घर को खरीदकर गर्व महसूस कर रहे हैं जहां सुंदर पिचाई का जन्म हुआ था। मणिकंदन ने कहा, चूंकि सुंदर पिचाई ने भारत को गौरवान्वित किया है, इसलिए जिस घर में वह रहते थे, उसे खरीदना मेरे जीवन की एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
मणिकंदन ने शहर के विभिन्न हिस्सों में अपने ब्रांड चेल्लप्पास बिल्डर्स के तहत लगभग 300 घरों का निर्माण और वितरण किया है। अभिनेता ने खुलासा किया कि सुंदर पिचाई के पिता आर.एस. पिचाई की यह पहली संपत्ति थी, इसलिए वह दस्तावेज सौंपते वक्त भावुक हो गए।
सुंदर पिचाई का जन्म और पालन-पोषण चेन्नई में हुआ है। कहा जाता है कि वह 20 साल की उम्र तक इस घर में रहे थे। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर में मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग का पढ़ाई करने के लिए 1989 में शहर छोड़ दिया। जब मणिकंदन ने सुना कि संपत्ति बिक्री के लिए है, तो उन्होंने तुरंत इसे खरीदने का फैसला किया। हालांकि, उन्हें आर.एस. पिटाई के अमेरिका से लौटने का इंतजार करना पड़ा।
वह गूगल सीईओ के माता-पिता की विनम्रता से प्रभावित हुए। उन्होंने खुलासा किया कि सुंदर की मां ने खुद फिल्टर कॉफी बनाई और पहली ही मुलाकात में उनके पिता ने उन्हें दस्तावेज देने की पेशकश की। एक्टर ने कहा कि सुंदर पिचाई के पिता ने भी इस बात पर जोर दिया कि संपत्ति के स्वामित्व के हस्तांतरण और पंजीकरण में तेजी लाने के लिए उनके बेटे के नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
मणिकंदन ने कहा कि आर.एस. पिचाई ने पंजीकरण कार्यालय में घंटों इंतजार किया, उन्हें दस्तावेज सौंपने से पहले सभी आवश्यक करों का भुगतान किया।
Tagsतमिल एक्टरसुंदर पिचाईसुंदर पिचाई पुश्तैनी घरसी. मणिकंदनtamil actorsundar pichaisundar pichai ancestral homec. Manikandan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





