भारत

नशा मुक्ति सेंटर में तमाशा: दो महिला काउंसलर एक दूसरे को कर रही थी KISS, तभी...

jantaserishta.com
12 July 2021 6:17 PM IST
नशा मुक्ति सेंटर में तमाशा: दो महिला काउंसलर एक दूसरे को कर रही थी KISS, तभी...
x
महिला के साथ जो हुआ, उसकी उसे उम्मीद तक नहीं थी.

महाराष्ट्र के पुणे से एक मामला सामने आया है, जहां एक नशा मुक्ति सेंटर पर केयर टेकर रह चुकी महिला ने चार अन्य महिलाओं के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है. 64 साल की महिला का कहना है कि उसे इतनी तेज मारा गया कि उसके दांत तक टूट गए.

महिला के मुताबिक, वह सिंहगढ़ रोड पर स्थित कृपा फाऊंडेशन डि-एडिक्शन सेंटर में काम करती थी. एक दिन उसने सेंटर पर दो महिला काउंसलर को आपस में किस करते देखा और इस पर ऐतराज जताया. इतना ही नहीं महिला ने सेंटर की मैनेजर से भी इसकी शिकायत की. लेकिन महिला के साथ जो हुआ, उसकी उसे उम्मीद तक नहीं थी.
मैनेजर समेत चार महिलाओं ने की पिटाई
शिकायत करने के बाद महिला अपने केबिन में बैठ गई. तभी मैनेजर, दोनों काउंसलर और एक अन्य महिला मरीज आए और केयर टेकर के साथ मारपीट करने लगे. महिला का दावा है कि उसके मुंह पर मुक्के मारे गए. इससे उसका दांत भी टूट गया.
चार महीने बाद की शिकायत
महिला ने बताया कि यह घटना चार महीने पहले 19 फरवरी को हुई थी. महिला घटना के बाद काफी डर गई थी और पुणे छोड़कर मुंबई आ गई. यहां उसने इलाज करवाया. महिला शनिवार को पुणे वापस आई और उसने सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में चारों महिलाओं के खिलाफ शिकायत दाखिल की. पुलिस ने चारों महिलाओं के खिलाफ IPC की धारा 323, 323. 504, 506 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है.
सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन की PSI प्रतिभा तांदले ने बताया कि घटना के चार महीने बाद शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story