भारत

असम और अरुणाचल के मुख्यमंत्रियों के बीच सीमा विवाद को लेकर हुई बातचीत

Rani Sahu
21 April 2022 12:21 AM IST
असम और अरुणाचल के मुख्यमंत्रियों के बीच सीमा विवाद को लेकर हुई बातचीत
x
असम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को पहली बार काफी समय से लंबित अंतर राज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए औपचारिक बातचीत की

असम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को पहली बार काफी समय से लंबित अंतर राज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए औपचारिक बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच गुवाहाटी में मुख्यमंत्री स्तर की सीमा वार्ता हुई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण दौर की बातचीत की। बैठक में असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा विवादों को सुलझाने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर चर्चा हुई।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बैठक के बाद कहा,''हमने इस मुद्दे को समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए दोनों राज्यों में जिला-स्तरीय समितियां बनाने का फैसला किया है।'' उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समितियां, जो असम और अरुणाचल प्रदेश दोनों में गठित की जाएंगी, विवादित क्षेत्रों में संयुक्त सर्वेक्षण करेंगी।
सरमा ने कहा,''हमने समितियों के संदर्भ की शर्तों को भी अंतिम रूप दे दिया है।'' इस बीच, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि उनके असम के मुख्यमंत्री के साथ सीमा बैठक सफल रही। उन्होंने कहा,''दोनों पक्षों में समाधान के लिए सकारात्मक उत्साह है।''


Next Story