दूसरी की बीवी से बात करना जानलेवा साबित हुआ, युवक का हो गया मर्डर

यूपी। बरेली में एक पति ने शक में एक युवक की हत्या कर दी। उसे युवका का अपनी पत्नी से बात करना पसंद नहीं आया। 37 दिन पूर्व एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी की पत्नी से दिव्यांग फोन पर बात करता था, समझाने पर भी नहीं माना तो बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या से पहले आरोपी ने युवक को शराब पिलाई और फिर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर बभियाना रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। आरोपी सिंकू उर्फ मुकेश यादव ने पुलिस को बताया कि दिव्यांग चंद्र प्रकाश उसकी पत्नी से बातें करता था। समझाने पर नहीं माना, तब उसे वह बुकिंग के बहाने से बुलाकर ले गया और रास्ते में जमकर शराब पिलाई और नशे की हालत में सेंधा चापट की ओर ले गया। वहां भी उसकी पत्नी से बात करने से मना करते हुए समझाया, तो चंद्रप्रकाश ने उसे थप्पड़ मारा, जिस पर उसने उसका सिर खंभे में मार दिया, तो वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। रात में करीब डेढ़ बजे उसी का ई-रिक्शा लेकर बरेली चला गया था। उसके बाद बचने के लिए गाजियाबाद चला गया, बेटी की जिद पर पत्नी सहित लौटा। ई-रिक्शा ठिकाने लगाने आया तो पकड़ा गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की रात मुखबिर ने बताया कि 30 मार्च को ई-रिक्शा चालक दिव्यांग चंद्रप्रकाश की हत्या में आरोपी सिंकू उर्फ मुकेश यादव निवासी गुलड़िया बिसौली बदायूं मढ़ीनाथ बरेली बभियाना रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा लेकर खड़ा है। पुलिस ने आरोपी को बंदी बना लिया। वह और दिव्यांग चंद्र प्रकाश ई-रिक्शा चलाते थे। चंद्र प्रकाश अविवाहित था, वह उसके तीन बच्चों की मां शिवानी से फोन पर बातें करने लगा, जिसके चलते वह शिवानी को तीन बार अपने साथ ले गया, समझाने पर भी नहीं मान रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसने 29 मार्च की शाम बुकिंग में विजयनगला जाने की बात कहकर बुलाया, उसके साथ रास्ते में जमकर शराब पी और हत्या कर दी। 30 मार्च को सेंधी से खियोराजपुर जाने वाली सड़क किनारे सोमपाल के खेत में दिव्यांग चंद्र प्रकाश का शव मिला था। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई की है।





