पत्नी से की वीडियो कॉल पर बात, कुछ देर बाद आई पति के मौत की खबर

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज खबर है। जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मारूफचक भगत कॉलोनी में सीतामढ़ी के रहने वाले विवेक कुमार (30) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार की रात उसने किराये के मकान में अपने कमरे में पंखे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उसके बगल वाले कमरे में रहने वाले उसके साथ काम करने वाले अंकित ने बताया कि अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, तभी उसने घटना को अंजाम दिया। सोमवार को सीतामढ़ी से विवेक के परिजन भागलपुर पहुंचे, जिसके बाद उसके शव को कमरे से निकाला गया। वह सीतामढ़ी के जानकी स्थान के पास का रहने वाला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





