भारत

काम की बात: एक अगस्त से कर सकेंगे राष्ट्रपति भवन का दीदार, ऐसे बनवा सकते हैं एंट्री पास

jantaserishta.com
24 July 2021 10:40 AM IST
काम की बात: एक अगस्त से कर सकेंगे राष्ट्रपति भवन का दीदार, ऐसे बनवा सकते हैं एंट्री पास
x

फाइल फोटो 

राष्ट्रपति भवन को 1 अगस्त से आम आदमी के लिए खोला जा रहा रहा है, जो कोरोना वायरस की वजह से बंद था. अब राष्ट्रपति भवन घूमने के इच्छुक लोग राष्ट्रपति भवन की विजिट कर सकेंगे. अभी राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन म्यूजियम कॉम्प्लेक्स को आम लोगों के लिए खोला गया है. दरअसल, कई लोगों की राष्ट्रपति भवन को अंदर से देखने की इच्छा होती है कि आखिर अंदर से राष्ट्रपति भवन कैसा है? अगर आप भी अंदर से राष्ट्रपति घूमना चाहते हैं तो राष्ट्रपति भवन की सैर कर सकते हैं.

ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि राष्ट्रपति भवन के अंदर जाने का पास कैसे बनवाया जा सकता है और राष्ट्रपति भवन की सैर को लेकर क्या-क्या नियम हैं. साथ ही जानेंगे कि आप किस तरह से इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं…
राष्ट्रपति भवन में क्या दिखाया जाता है?
दरअसल, राष्ट्रपति भवन के तीन हिस्से हैं, जहां आम आदमी के जाने की अनुमति है.
– एक तो राष्ट्रपति भवन का पहला सर्किट है, जिसमें दर्शकों को राष्ट्रपति भवन की मुख्य इमारत, अशोक हॉल, दरबार हॉल, लाइब्रेरी, ड्रॉइंग रूम, नवाचार आदि चीजें दिखाई जाती हैं.
– दूसरे सर्किट में म्यूजियम का हिस्सा है. इसमें आपको राष्ट्रपति भवन का म्यूजियम दिखाया जाता है.
– तीसरा सर्किट गार्डंस का है, जिसमें मुगल गार्डन आदि शामिल है. इसमें राष्ट्रपति भवन के गार्डन दिखाए जाते हैं और इमारत में प्रवेश नहीं होता है. साथ ही ये सेक्शन कुछ वक्त के लिए खुलता है और फरवरी-मार्च में ही इसे खोला जाता है.
– वहीं गार्ड सेरेमनी के लिए भी राष्ट्रपति भवन में आम आदमियों को प्रवेश दिया जाता है और इसकी बुकिंग उस वक्त ही होती है.
कैसे जा सकते हैं?
अभी आप राष्ट्रपति भवन और म्यूजियम ही घूम सकते हैं. इसके लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग करवानी होगी. इसके लिए सबसे पहले राष्ट्रपति भवन सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद Plan Your Visit पर क्लिक करें. इसके अलावा आप सीधे https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx पर क्लिक करके बुकिंग पेज पर जा सकते हैं.
इसके बाद आपको अलग-अलग सर्किट के ऑप्शन दिखेंगे, जहां आपको Book Now पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको स्लॉट उपलब्ध होने के हिसाब से और अपनी प्राथमिकता के हिसाब से तारीख का चयन करना होगा. इसके बाद एक फॉर्म फिल करना होगा और फीस जमा करनी होगी और आवश्यक जानकारी भरते हुए आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
कब जा सकते हैं?
राष्ट्रपति भवन की यात्रा के लिए तीन स्लॉट हैं. पहला स्लॉट 10.30 से 11.30 का, दूसरा स्लॉट 12.30 से डेढ़ बजे का और तीसरा स्लॉट 2.30 से 3.30 बजे का होगा. वहीं एक स्लॉट में ज्यादा से ज्यादा 25 लोग ही बुकिंग कर सकते हैं. यहां आप हफ्ते में दो दिन रविवार और शनिवार को जा सकते हैं और गैजेटेड अवकाश के दिन प्रवेश नहीं होगा. बता दें कि रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये देने होंगे.
वहीं राष्ट्रपति भवन म्यूजियम कॉम्प्लेक्स मंगलवार से रविवार तक हफ्ते में 6 दिन खुला रहेगा. हालांकि गजेटेड हॉलीडे वाले दिन ये बंद रहेगा. इसके लिए भी पहले से बुकिंग करनी होगी. बुकिंग के लिए 4 स्लॉट दिए गए हैं. पहला 9.30 से 11 बजे तक, दूसरा 11.30 से 13.30 बजे का, तीसरा 13.30 बजे से 15 बजे का और चौथा 15 बजे से 17 बजे का. इस दौरान हर स्लॉट में ज्यादा से ज्यादा 50 लोगों को अनुमति होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story