भारत

वाह रे किस्मत! ना मिठाई, ना सोन पापड़ी...दिवाली पर कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे iPhone 16

jantaserishta.com
4 Nov 2026 3:07 PM IST
वाह रे किस्मत! ना मिठाई, ना सोन पापड़ी...दिवाली पर कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे iPhone 16
x
दिवाली बोनस हो तो ऐसा!

नई दिल्ली: दिवाली का त्योहार आते ही कंपनियां अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट देती हैं. कहीं मिठाई के डिब्बे बांटे जाते हैं, तो कहीं कपड़े, गिफ्ट हैंपर या बोनस दिया जाता है. लेकिन दिल्ली की एक कंपनी ने इस बार अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए. दरअसल, दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक कंपनी ने दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को आईफोन-16 गिफ्ट किया है. कंपनी ने इस खास सरप्राइज का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि कंपनी के ऑफिस में कर्मचारियों की टेबल पर नए आईफोन रखे हुए हैं. इन फोन को रंगीन रिबन से सजाया गया है. वीडियो में सफेद, हरे, नीले और काले रंग के आईफोन दिखाई दे रहे हैं. कर्मचारी जब अपनी टेबल पर आईफोन देखते हैं, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है. कुछ महिला कर्मचारी इस सरप्राइज को देखकर काफी खुश दिखाई देती हैं. कंपनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'कोई मुकाबला नहीं... आपको क्या मिला?'
कंपनी का यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने कंपनी की तारीफ की और कहा कि कर्मचारियों को खुश रखने का यह शानदार तरीका है. कुछ लोगों ने तो कंपनी में नौकरी पाने की इच्छा भी जाहिर कर दी. एक यूजर ने मजाक में पूछा कि क्या कंपनी में कोई वैकेंसी है? वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा कि दिवाली पर ऐसे वीडियो देखकर इंस्टाग्राम चलाने का मन ही नहीं करेगा, क्योंकि दूसरों के गिफ्ट देखकर जलन होगी.
कुछ लोगों को शुरुआत में लगा कि यह वीडियो असली नहीं है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है. हालांकि, कंपनी ने ऐसे कमेंट पर जवाब देते हुए कहा कि यह वीडियो एआई से नहीं बनाया गया है. एक यूजर ने मजाक में यह भी लिखा कि महिला कर्मचारियों को आईफोन मिले हैं, जबकि पुरुष कर्मचारियों को सोने के सिक्के दिए गए हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि उन्हें तो अपनी कंपनी की तरफ से सोन पापड़ी का डिब्बा भी नहीं मिला.
फिलहाल, कंपनी का यह दिवाली गिफ्ट सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां ज्यादातर कंपनियां त्योहार पर मिठाई और छोटे-मोटे गिफ्ट देती हैं, वहीं इस कंपनी ने महंगे स्मार्टफोन देकर अपने कर्मचारियों की दिवाली खास बना दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story