
x
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में राजनीतिक बयानबाजी चरम पर है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कसबा विधानसभा क्षेत्र में दिए गए बयान पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने 'जंगलराज' बनाम 'रोजगार' की बहस पर भी एनडीए को घेरा।
पप्पू यादव ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री सरमा लगातार अपनी भाषा से विवाद खड़ा कर रहे हैं। अब हिमंता बिस्वा सरमा आते हैं और कुछ भी बोलते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि आज के युवाओं की सबसे बड़ी चिंता नौकरी है, रोजगार है। लेकिन, सत्ता पक्ष बार-बार पुराने मुद्दों को उछालकर ध्यान भटका रहा है।
उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी कहा था कि युवाओं को नौकरी की चाहत है। वे कहते हैं कि कोई बकवास नहीं सुनेंगे। उन्हें न हिंदू चाहिए, न मुसलमान, न पिछड़ा-अगड़ा, न जात-पात। आप 20 साल पुराने 'जंगलराज' की बातें कर रहे हैं और नौकरियों की बात तो कर ही नहीं रहे।"
असम के मुख्यमंत्री के बयान और पप्पू यादव की तीखी प्रतिक्रिया से पूर्णिया का चुनावी माहौल और भी गरम हो गया है। एक ओर जहां एनडीए दावा कर रहा है कि इस बार भी सीएम नीतीश ही सत्ता में रहेंगे, तो वहीं इंडी गठबंधन बिहार में बदलाव की बात कह रहा है और तेजस्वी यादव को अपना सीएम फेस बनाया है।
बता दें कि बिहार में 243 सीटों में से 121 सीटों के लिए गुरुवार को पहले चरण के तहत वोटिंग संपन्न हो गई है। विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान है। वहीं, बिहार चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को होगी।
बिहार चुनाव में पहले दौर का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बिहार विधानसभा के लिए पहले दौर में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ। अब, 1,314 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। अब सब सबकी निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





