भारत

तालिबानी सजा: लड़की का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने की कोशिश, तभी आ गई पुलिस, फिर...

jantaserishta.com
22 Jun 2021 11:31 AM IST
तालिबानी सजा: लड़की का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने की कोशिश, तभी आ गई पुलिस, फिर...
x
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश के बारबांकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक युवती को प्रेम विवाह करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. युवती के चाचा को जब यह पता चला कि उसकी भतीजी ने किसी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह कर लिया है तो उसे यह बात इतनी नगावार गुजरी कि उसने अपनी भतीजी को तालिबानी सजा दे डाली.

गांव वालों का आरोप है कि चाचा ने पहले अपनी भतीजी का सिर मुंडवाकर उसे गांव में घुमाने की कोशिश की. लेकिन गांव वालों के दबाव के आगे आरोपी की एक न चली और मौके पर पुलिस पहुंच गई. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
यह मामला कोतवाली तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ररिया गांव का है, जहां दो अलग-अलग समुदाय के लड़का और लड़की गांव में रहते हैं और दोनों के माता-पिता नहीं है. पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. इन्होंने 20 जून को गांव के एक धर्म स्थल में शादी की थी और दोनों गांव में बने जर्जर पंचायत घर में रहने लगे थे.
लड़की के चाचा और रिजवान के अलावा मोहम्मद सिद्दीक और नूर आलम सहित करीब दस लोगों ने पहले लड़की को बुलाया. फिर उसकी पिटाई की और जबरन उसके बाल काट डाले. इतना ही नहीं आरोपी लड़की को गांव में सिर मुंडवाकर घुमाने की कोशिश करने लगे. लेकिन इसी बीच सूचना पर पुलिस टीम पहुंचे और युवती को कब्जे में लेकर मौके से रिजवान, सिद्दीक और नूर आलम को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए.
युवती की सरेआम पिटाई और सिर मुड़ाने की गंभीर घटना की सूचना पर हरकत में आई फतेहपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने मौके पर पहुंच कर युवती को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाया और मेडिकल के लिए भेज दिया.
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी अवधेश सिंह ने बताया कि लड़की की तहरीर पर उसके चाचा सहित करीब दस लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पकड़े गए तीन आरोपियों को जेल भेजा दिया गया है.
पुलिस का कहना है कि लड़की की उम्र 20 साल है और उसने अपनी मर्जी से उसने शादी की है. जिससे नाराज होकर उसके चाचा ने बाल काट दिए और उसके साथ मारपीट और अभद्रता की. जिसमें अभियोग पंजीकृत कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य लोगों की भी शीघ्र गिरफ्तारी होगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story