भारत

तालिबान ने मोदी सरकार से की ये अपील!

jantaserishta.com
29 Sept 2021 2:15 PM IST
तालिबान ने मोदी सरकार से की ये अपील!
x

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हुए तालिबान ने पहली बार भारत से औपचारिक बात करते हुए दोनों देशों के बीच उड़ान सेवा को फिर शुरू करने की अपील की है। दोनों देशों के बीच एमओयू का हवाला देते हुए तालिबान ने कहा कि यात्रियों की आवाजाही के लिए फ्लाइट्स का चलना जरूरी है। तालिबान ने कहा कि अफगानिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी आपसे अपील करती है कि जल्दी ही दोनों देशों के बीच कमर्शल फ्लाइट्स का संचालन शुरू किया जाए। यह पहला मौका है, जब तालिबान ने औपचारिक तौर पर भारत सरकार से कोई मांग की है।

भारतीय उड्डयन महानिदेशक अरुण कुमार के नाम लिखे लेटर में अफगानिस्तान के कार्यकारी उड्डयन मंत्री अलहाज हमीदुल्लाह अखुंदजादा ने यह मांग की है। अखुंदजादा ने लिखा है, 'आप जैसा कि जानते हैं कि अमेरिकी सैनिकों ने अपनी वापसी से पहले काबुल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचाया है और उसे काम लायक नहीं छोड़ा है। कतर के भाइयों की तकनीकी मदद से यह एयरपोर्ट एक बार फिर से संचालन के योग्य हो गया है और इस संबंध में 6 सितंबर को सभी देशों को जानकारी दी गई है।' 7 सितंबर को भारत को लिखे खत में अखुंदजादा ने कहा है कि भारत को अब अफगानिस्तान के लिए कमर्शल फ्लाइट्स शुरू करनी चाहिए।
अखुंदजादा ने लिखा, 'इस लेटर को लिखने का मकसद यह है कि दोनों देशों के बीच कमर्शल फ्लाइट्स का संचलान शुरू किया जाए। दोनों देशों के बीच ही इसे लेकर एमओयू है, जिस पर काम जारी रहना चाहिए।' उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय एयरलाइंस अरियानना अफगान एयरलाइन और Kam Air भारत के लिए अपनी फ्लाइट्स को शुरू करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हम आपसे भी अपील करते हैं कि अफगानिस्तान के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story