भारत

कोर्ट के फैसले के खिलाफ मार्च निकालना जनतंत्र की परंपरा के खिलाफ: संजय जायसवाल

jantaserishta.com
24 March 2023 2:57 PM IST
कोर्ट के फैसले के खिलाफ मार्च निकालना जनतंत्र की परंपरा के खिलाफ: संजय जायसवाल
x

फाइल फोटो 

पटना (आईएएनएस)| राहुल गांधी को अदालत द्वारा सजा दिए जाने के बाद बिहार में कांग्रेस और राजद ने मार्च निकाला। बिहार भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसे जनतंत्र की परंपरा के खिलाफ बताया। पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जायसवाल ने कहा कि राहुल के लिए कोर्ट ने फैसला सुनाया है। अगर फैसले पर संतुष्ट नहीं हैं तो उसके विरुद्ध ऊपरी अदालत में जाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के खिलाफ मार्च निकालना भारत के जनतंत्र की परंपरा के खिलाफ है।
उन्होंने याद दिलाया कि यूपीए की सरकार में सीबीआई ने तब के गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी कई आरोप लगाए थे और उन्हीं के कार्यकाल में उन्हें बरी भी किया गया।
इससे पहले कांग्रेस, राजद समेत सत्ताधारी पार्टी के विधायकों ने राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने को लेकर मार्च निकाला। इस मार्च से हालांकि जदयू ने दूरी बनाए रखी।
जायसवाल ने कहा कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी 27 मार्च (सोमवार) को पटना आएंगे और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उसी दिन प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा नेता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा की यही खूबसूरती है कि जो भी नया प्रदेश अध्यक्ष बनता है उसे पूर्व अध्यक्षों की शक्ति और सामथ्र्य का साथ भी मिलता रहता है। सम्राट चौधरी के साथ भी ऐसा ही होगा।
उन्होंने नए अध्यक्ष को भरोसा देते हुए कहा कि बिहार में बिजली की कीमतों में वृद्धि और लोगों के रोजगार को लेकर जो भी चुनौती है उसके लिए नए अध्यक्ष का जो भी निर्देश होगा, उसमें शामिल होंगे।
भाजपा ने सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story