भारत

लो भाई! कोरोना को लेकर आ गई WHO की नई चेतावनी

jantaserishta.com
10 Feb 2022 10:54 AM IST
लो भाई! कोरोना को लेकर आ गई WHO की नई चेतावनी
x

जिनेवाः दुनिया भर में कोरोना के मामलों में की देखी जा रही है. नया वेरिएंट ओमिक्रॉन का भी अधिक असर नहीं पड़ा है. ऐसे में भारत सहित दुनिया के अन्य देश कोरोना को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दे रहे हैं. वहीं, इसी बच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट अंतिम स्वरूप नहीं होगा. इसके अन्य नए वेरिएंट के सामने आने की अधिक आशंका है.

ओमिक्रॉन वेरिएंट है वाइल्ड कार्ड
WHO आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर आयोजित सवाल-जवाब के एक सत्र के दौरान संगठन के कोविड-19 तकनीकी दल की मारिया वान केरखोव ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ओमिक्रॉन के चार अलग-अलग रूपों पर नजर बनाए हुए है. मारिया ने कहा कि हम इस वायरस के बारे में अब काफी कुछ जानते हैं. लेकिन सब कुछ नहीं जानते. मैं बिल्कुल साफ तौर पर कहूं तो वायरस के ये वेरिएंट 'वाइल्ड कार्ड' हैं.
वायरस बदलता है नया स्वरूप
उन्होंने कहा कि ऐसे में हम इस वायरस पर लगातार बारीकी से नजर बनाए हुए हैं, जिस तरह इसमें बदलाव होते हैं और जिस तरह ये रूप बदलता है. हालांकि, इस वायरस में बदलाव की अत्याधिक आशंका है.
वैक्सीनेशन का बढ़ाना होगा दायरा
उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन सबसे ताजा चिंताजनक स्वरूप है. ये अंतिम चिंताजनक स्वरूप भी नहीं होगा. ऐसे में हमें एक बार फिर से ना केवल वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाना होगा, बल्कि संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के उपायों का पालन भी सुनिश्चित करना होगा.
भारत में आए 71 हजार से ज्यादा नए केस
वहीं, भारत में सामने आ रहे कोरोना के मामलों की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक 71 हजार 365 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 1,217 लोगों को संक्रमण की वजह से जान गंवानी पड़ी है. देश में पॉजिटिविटी रेट अब 4.54 फीसदी है. वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8 लाख 92 हजार 828 रह गई है. वहीं, इस महामारी से अब तक 5 लाख 5 हजार 279 लोगों की मौत हो चुकी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story