भारत
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 2 दर्जन झुलसे, कई गंभीर
jantaserishta.com
29 July 2023 4:30 PM IST

x
मचा हड़कंप.
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिला के पतेई खालसा गांव में शनिवार को निकाला गया ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में झुलसकर दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं और कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा उस समय हुआ जब पतेई खालसा से ताजिया निलिखेड़ी गांव स्थित कर्बला पर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि जिस समय ताजिया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया था, उस वक्त पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं था। वह आगे निकल गया था। हादसा होने के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी, तब तक लोग घायलों को बाइक से अस्पताल लेकर चले गए। दमकल विभाग की एक गाड़ी डेढ़ घंटे बाद पहुंची, तब तक आग पूरी तरह से बुझ गई थी। दमकल कर्मियों ने बुझी हुई आग को बुझाया है।
Tagsअमरोहाअमरोहा न्यूज़अमरोहा पुलिसहाईटेंशन लाइनताजियाAmrohaAmroha NewsAmroha PoliceHigh tension lineTazia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





