भारत

11 लाख में हुआ 'तैमूर' का सौदा, बकरे को बेचकर मालामाल हुआ व्यापारी

jantaserishta.com
18 July 2021 11:22 AM IST
11 लाख में हुआ तैमूर का सौदा, बकरे को बेचकर मालामाल हुआ व्यापारी
x

ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. ईद के दिन दी जाने वाली क़ुर्बानी के मद्देनजर बाजार में बकरों की कीमतें आसमान छू रही हैं. ऑनलाइन मार्केट में भी बकरे लाखों रुपये में बिक रहे हैं.

वहीं, गुजरात के सूरत में एक व्यापारी का ईद से पहले बड़ा जैकपोट लगा है. उसने तैमूर नाम के बकरे को 11 लाख रुपये में बेचा है.
सूरत शहर के सगरामपुरा इलाके के रहने वाले अशफाक वर्षों से बकरे का व्यापार करते आ रहे हैं. इस बार भी बकरीद से पहले बड़ी संख्या में बकरों को बिक्री के लिए रखा गया है, जिसमें कश्मीर, काठियावाड़ी ज़ेटा, कोटा और शिरोइन बकरों की नस्लें शामिल हैं.
बकरों की कई तरहों की नस्लों के बीच तैमूर नाक का बकरा बेहद खास है. पंजाबी नस्ल के इस बकरे का वजन 192 किलो ग्राम है, जबकि उसकी ऊंचाई 46 इंच है. देखने में तैमूर नाम का ये बकरा बेहद शानदार है.
अशफाक ने बताया कि तैमूर नाम के इस बकरे को सूरत के ही एक बिल्डर ने 11 लाख रुपये में खरीदा है. बकरीद के दिन तैमूर की कुर्बानी दी जायेगी. तैमूर को पूरी तरह से सजाया गया है.
बता दें बकरीद पर बकरे की कुर्बानी के वक्त ध्यान रखना होता है कि जानवर को चोट ना लगी हो और वो बीमार भी ना हो. इसलिए अच्छे बकरे की डिमांड अधिक रहती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story