भारत

दीपोत्सव में राम जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की नजर आएंगी झांकियां

jantaserishta.com
22 Oct 2022 10:59 AM IST
दीपोत्सव में राम जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की नजर आएंगी झांकियां
x
अयोध्या (आईएएनएस)| रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारियां जोरों पर है। हर बार की तरह इस बार भी 16 झाकियां निकाली जाएंगी। इन झांकियों में राम जन्मभूमि मॉडल, काशी कॉरिडोर, विजन 2047, 1090 तथा भगवान राम के जन्मकाल से लेकर राज्याभिषेक तक के दृश्य देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रामायणकालीन शिक्षा पर आधारित सामाजिक संदेश देने वाली झांकी होगी। नगर भ्रमण करने वाली झांकियों से संबंधित कलाकार 16 रथों पर सवार होंगे, जो अपनी कला के जरिये रामायणकालीन दृश्यों को जीवंत करेंगे। इसके अलावा देश के अन्य इलाकों के कलाकार रथ के आसपास नृत्य करते चलेंगे।
सूचना विभाग की ओर से इस बार 11 झांकियां निकलेंगी। इसी प्रकार पर्यटन विभाग की ओर से खुले ट्रकों में 5 डिजिटल झांकियां निकाली जााएंगी। सभी झाकियां रामायणकालीन दृश्यों पर आधारित होंगी, जिसमें राम मंदिर का मॉडल और 2047 का अयोध्या का विकास का मॉडल पेश किया जाएगा। अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ ने बताया कि इस बार दीपोत्सव में कई राज्यों के कलाकारों को शोभायात्रा में सहभागिता का अवसर मिलेगा। शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से सुबह 9 बजे निकलेगी, जो 1 बजे दीपोत्सव स्थल पहुंचेगी।
झांकियों से जुड़ा रिहर्सल आज होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के पहले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story