तबस्सुम की मोहब्बत पुलिस के लिए बनी मुसीबत, पढ़े क्राइम की पूरी स्टोरी

मेरठ. पुलिस ने सरधना के डेयरी संचालक की हत्याकांड का सोमवार को खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्याकांड के 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पुलिस की मानें तो हत्याकांड के पीछे एक ऐसी वजह है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. जी हां, तबस्सुम की मोहब्बत मेरठ में पुलिस के लिए मुसीबत गई. हत्या के पीछे 28 साल की तबस्सुम का हाथ होने की बात की गई है. इसी महिला से अवैध सबंधों के चलते 4 जनवरी 2019 को मोहसिन की हत्या की गई थी. अब डेयरी संचालक शाकिब को मौत के घाट उतारा गया. हत्या करने वाला कोई और नहीं, तबस्सुम का पति बिलाल उर्फ भोला है. पुलिस ने बताया कि पत्नी से अवैध संबंधों के शक में पति और उसके भाइयों ने मिलकर शाकिब की नृशंस हत्या की. पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी पहले मोहसिन और अब शाकिब की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





