
x
Mumbai मुंबई। स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 33वें मुकाबले में नेपाल को जीत के लिए 171 रन का टारगेट दिया है। ग्रुप-सी में मौजूद ये दोनों ही टीमें खिताबी रेस से बाहर हैं। ऐसे में इनका मकसद जीत के साथ अपना अभियान समाप्त करना होगा। इस विश्व कप में नेपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच 4 रन से गंवाया। अगले मुकाबले में उसे इटली ने 10 विकेट से रौंदा। इसके बाद नेपाल को वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से हराया। यह टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले यानी पांचवें पायदान पर है।
दूसरी ओर, तीसरे स्थान पर मौजूद स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 रन से शिकस्त झेलने के बाद इटली को 73 रन से हराया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी मुकाबले में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। स्कॉटलैंड को जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 10 ओवरों में 80 रन जुटाए।
जॉर्ज 29 गेंदों में 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद माइकल जोन्स ने ब्रैंडन मैकमुलेन (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 132 के स्कोर तक पहुंचा दिया। माइकल जोन्स 45 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट खोने के बावजूद 170/7 का स्कोर बनया।
स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील और ब्रैड करी। नेपाल की प्लेइंग इलेवन: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, संदीप जोरा, गुलशन झा, सोमपाल कामी, नंदन यादव और संदीप लामिछाने।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026स्कॉटलैंड बनाम नेपालवानखेड़े स्टेडियमग्रुप-सीजॉर्ज मुन्सेमाइकल जोन्सब्रैंडन मैकमुलेनरोहित पौडेलक्रिकेट स्कोरक्रिकेट अपडेटनेपाल क्रिकेटस्कॉटलैंड क्रिकेटटी20 मैच परिणामजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





